सिद्धार्थ, जुलाई 6 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मेरा युवा भारत सिद्धार्थनगर की ओर से जिला युवा अधिकारी निशांत चौहान के नेतृत्व में पुराने नौगढ़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का युवाओं से भावनात्मक जुड़ाव विषय पर दो दिवसीय अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भाव और बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। युवाओं ने उनके जीवन के अनुभवों को सुना, उनके सुख-दुःख साझा किए और सम्मानपूर्वक समय बिताकर उन्हें अपनत्व का एहसास कराया।इस भावनात्मक संवाद ने बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। कार्यक्रम के अंतर्...