सिद्धार्थ, जुलाई 27 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मुख्य मार्ग पर बेलवा दरिया बख्श गांव के पास सोमवार सुबह स्कूल जाते समय 16 वर्षीय छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया जबकि ग्रामीणों ने खलासी को पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया। चालक और ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर घंटों बाद जाम समाप्त हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बेलवा दरिया बख्श गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा करिश्मा (16) पुत्री गौतम वरुण सोमवार सुबह हर दिन की तरह साइकिल से संत मौनी दास इंटर कॉलेज बिशुनपुर हरि के लिए निकली थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ज...