सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। बांसी क्षेत्र के सूपाघाट गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह से कीचड़ से सराबोर हो गया है। साथ ही सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों, बच्चों व शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय सूपाघाट तक आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या साल भर से बनी हुई है। ग्रामीणों व शिक्षकों का कहना है कि इस बारे में कई बार जिम्मेदारों से कहा गया पर अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...