सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बीईओ संतोष कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, यू-डायस पोर्टल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बीईओ ने कहा कि विद्यालयों में जो छोटी-मोटी कमियां हैं, उन्हें कंपोजिट ग्रांट से दुरुस्त करा लिया जाए। बड़ी समस्या होने पर कार्यालय को अवगत कराएं, ताकि समय से उसका निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में भौतिक संसाधनों की अब कोई बड़ी कमी नहीं है। सभी जूनियर विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है व शिक्षकों को टैबलेट भी दिए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- Unnao News: शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को उठी आवाज निपुण तालिका, निपुण लक्ष्य, शिक्षक ड...