सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर में यातायात व्यवस्था की समस्या अब आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए भी परेशानी का सबब बनती जा रही है। खासकर स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। स्कूलों के आसपास ही नहीं, बल्कि इनसे होकर गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर भी आवागमन प्रभावित होता है। थोड़ी दूरी तय करने में भी लोगों को अतिरिक्त समय लगाना पड़ता है। सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचाने की जल्दबाजी और दोपहर में छुट्टी के समय एक साथ वाहनों के निकलने से समस्या और गंभीर हो जाती है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: स्कूलों के सामने टेम्पों स्टैंड से जाम, छात्रों के लिए बवाल-ए-जानस्कूलों के आसपास जाम की स्थिति शहर में स्कूलों के...