सिद्धार्थ, अक्टूबर 20 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर के सचिव सोनू गुप्ता को 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम का टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। इस खबर से खेल जगत में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। जिले में एथलेटिक्स खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सोनू गुप्ता को प्रदेश की टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चले कि 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 27 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई (तमिलनाडु) में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- Kanpur New...