सिद्धार्थ, सितम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले 13 कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए संयोजक, सहसंयोजक और एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी निर्धारित की गई। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान को बूथ तक पहुंचायें कार्यकर्ताबैठक के दौरान स्वागत बैठक के दौरान नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, हरिचरण कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान और क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य लालजी त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक में बताया गया कि अभियान के संयोजक जिला महामंत्री पवन मिश्र होंगे। सां...