सिद्धार्थ, सितम्बर 17 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के उपलक्ष्य में शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए एक संयोजक, एक सहसंयोजक तथा एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और जनसरोकार को केंद्र में रखते हुए पार्टी द्वारा पूरे देश में...