सिद्धार्थ, अक्टूबर 17 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। द कृषि विज्ञान केंद्र सोहना की ओर से इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन के तहत शुक्रवार को नौगढ़ विकास क्षेत्र के शिवपुर गांव में ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को पराली जलाने के बजाय फसल अवशेषों के प्रबंधन के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सह-अन्वेषक डॉ. शेष नारायण सिंह ने बताया कि सुपर सीडर और हैप्पी सीडर की मदद से कंबाइन से कटाई के बाद पराली जलाए बिना सीधे गेहूं या अन्य फसलों की बुवाई की जा सकती है। मल्चर और स्ट्रॉ रिपर मशीनें फसल अवशेषों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिलाने में सहायक हैं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: किसानों को दी गई पराली प्रबंधन की जानकारी वहीं, बेलर मशीन से पराली की गांठें बनाकर उन्हें पशु चारे या बायोग...