सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और घुसपैठ की रोकथाम व सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से रविवार को बढ़नी कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया गया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी और कानून के दायरे में कठोर कार्रवाई जरूरी है। सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत होने से देश की आंतरिक सुरक्षा भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित में जागरूक रहने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की। अभियान में हियुवा, भाजपा, कर्मयोगी परिवार सहित विभिन्न राष्ट्र व हिन्दुत्ववादी संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा ल...