Siddhart Nagar News: सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज
सिद्धार्थ, अगस्त 4 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित जनपद भ्रमण को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सात अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल बीएसए ग्राउंड को केंद्र में रखकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासनिक अफसरों के अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ-साथ जनसभा भी प्रस्तावित हो सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। बीएसए ग्राउंड मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.