सिद्धार्थ, नवम्बर 22 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर शनिवार को शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मां का साया जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होता है। मां का जाना जीवन की ऐसी अपूर्णनीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हम सभी की गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सीएम ...