सिद्धार्थ, सितम्बर 5 -- Siddhart Nagar News: खेसरहा। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार को सीएमओ डा संजय दोहरे ने सीएचसी खेसरहा का औचक निरीक्षण किया। अवकाश का दिन होने के नाते केवल इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर व कर्मी ही मौजूद मिले। इसके बाद उन्होंने प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीन आदि का निरीक्षण किया। परिसर में बन रहे भवनों का भी निरीक्षण कर तय समय में व गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बाहर की दवाएं न लिखें। अस्पताल आने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...