सिद्धार्थ, अगस्त 31 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने रविवार को बर्डपुर व शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में लगे सीएम आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को देखते हुए बेहतर रखने का सख्त निर्देश दिया। इसके साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान देने की बात कही। जनपद में दिनभर चले मेले में 1977 मरीजों ने परामर्श लिया। सीएमओ ने बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी अलीगढ़वा, बनकटवा, शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी अलीदापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका चेक की। इमरजेंसी सेवाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों की ओपीडी के बारे में पूछताछ किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बाहरी दवा किसी भी कीमत पर न लिखी जाए। मरीजों का हर संभव मदद करें। किसी भी तरह की शिकाय...