Siddhart Nagar News: सियार ने काटकर तीन लोगों को किया घायल
सिद्धार्थ, अक्टूबर 24 -- Siddhart Nagar News: तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ढेकहरी खुर्द गांव में गुरुवार शाम को एक शियार ने महिला समेत तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। तीनों घायलों को बढ़नी पीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। लगातार हमले से नाराज ग्रामीणों ने बाद में सियार को मार डाला। ढेकहरी खुर्द निवासी गुड़िया( 30) पत्नी रामपाल, बेलभद्र (85)पुत्र मुनेश्वर और भोखल (45) पुत्र कोके गुरुवार को खेत देखने गई थी। इसी दौरान सियार ने उन पर हमला कर दिया और उनके हाथ को मुंह में दबोच कर काट लिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सियार भाग लिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले जाया गया, जहां उनका उपचार कर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.