सिद्धार्थ, अक्टूबर 24 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 24 और 25 अक्टूबर को सिद्धार्थ उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय उत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, कलात्मक और खेलकूद से जुड़ी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उत्सव में पूर्व राजदूत अखिलेश मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। अखिलेश मिश्र दक्षिण अमेरिका, यूरोप, एशिया और उत्तर अमेरिका सहित पांच महाद्वीपों में भारत के राजदूत के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के महानिदेशक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न देशों में भारत के राजनयिक और वाणिज्यिक हितों को आगे बढ़ाने क...