सिद्धार्थ, सितम्बर 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। बर्डपुर क्षेत्र के दुल्हा सुमाली गांव के सचिव ग्राम विकास अधिकारी केशभान यादव को 5.46 लाख रुपये गबन के आरोप में डीएम ने निलंबित करने का निर्देश जारी किया है। डीएम ने यह निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जिला विकास अधिकारी को पत्र भेज कहा है कि संज्ञान में आया है कि बर्डपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में बिना डीएम से स्वीकृति प्राप्त किए ही पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि से ककरहवा हाट बाजार के दाल मंडी मे इंटरलॉकिंग कार्य पर बिना कोई कार्य कराए 488542 रुपये सामग्री मद में व 57600 श्रमांश पर व्यय किए गए हैं। इस प्रकार कुल 546142 रुपये का गबन प्रथमदृष्टया परिलक्षित हो रहा है। इस परियोजना के संबंध में यह भी पता चला है कि यह का...