सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के टेड़िया चौराहे के पास सरयू नहर में बुधवार की सुबह एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के टेड़िया चौराहा निवासी प्रदीप कसौधन का पुत्र अंश कसौधन(8) बुधवार की सुबह अपने दोस्त के साथ डिब्बे में पानी लेकर नहर के किनारे शौच करने गया था। शौच के दौरान डिब्बे का पानी गिर गया। इससे वह शौच के बाद नहर में पानी छूने के लिए गया। इस दौरान पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूबने लगा। साथ गया दोस्त अपना कपड़ा निकाल उसे पकड़ाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: साथियों के साथ पोखरी में नहाने गया बालक डूबा, मौत इसके बाद वह दौड़ कर चौराहे पर आया और लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलत...