सिद्धार्थ, अक्टूबर 24 -- Siddhart Nagar News: बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बर्डपुर के ग्राम पंचायत सिंहोरवा बुजुर्ग में गांव के उत्तर पोखरे की खुदाई में ब्लॉक कर्मियों द्वारा बिना कार्य कराए ही भुगतान किया गया। इस प्रोजेक्ट पर जून 2026 में बिना कार्य कराए ही 212980 रुपए निकाला गया और फिर अक्टूबर में इस प्रोजेक्ट पर लगभग 90 श्रमिकों की फर्जी हाजिरी लगातार 14 दिन लगाई गई। काम एक पैसे का नहीं हुआ। 14 दिन बाद टीए ने फर्जी एमबी कर दिया। यही नहीं सत्यापन अधिकारी ने काम होने का सत्यापन भी कर दिया।शिकायत आईजीआरएस पर अनूप श्रीवास्तव ने की है। उन्होंने शिकायत में कहा कि जब मौके पर कोई काम अभी भी नहीं हुआ है। इस प्रकरण को शिकायत आईजीआरएस कार्यक्रम अधिकारी ने भुगतान पर रोक लगा दिया। इसका मतलब साफ है कि मौके पर कोई काम नहीं हुआ। जब मौके पर को...