सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर। सावन के पवित्र महीने में रविवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध कटेश्वरनाथ धाम मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सावन के महीने में कटेश्वरनाथ धाम पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। रविवार को भंडारे के आयोजन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल और बढ़ गई। भंडारे में रामतेज तिवारी, प्रेमकुमार तिवारी, महेंद्र तिवारी, जितेंद्र तिवारी, संतोष तिवारी और भूपेंद्र तिव...