Siddhart Nagar News: सामुदायिक शौचालय में बुनियादी सुविधाएं नहीं
सिद्धार्थ, अगस्त 31 -- Siddhart Nagar News: लोटन। लोटन क्षेत्र के भुसौला माफी गांव के सामुदायिक शौचालय में बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं। यह शौचालय आबादी से दूर पावर हाउस के पीछे बना है। इसमें बिजली,पानी, साबुन, साफ-सफाई आदि न होने से निष्प्रयोज साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय आबादी से काफी दूर होने से लोगों को आना जाना दुर्लभ है। उनका कहना है कि शौचालय तक आने जाने का सुलभ रास्ता नहीं है। शौचालय के अंदर साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। शौचालय के आसपास बड़े-बड़े घास फूस उगे हुए हैं। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में डर लगता है। ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है। एडीओ सदानंद वर्मा ने कहा व्यवस्था देख लिया जाएगा। जैसा होगा साफ करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.