सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खेसरहा थाना क्षेत्र के बिरापतजोत गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव घर के खपरैल मकान की धरन से साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बिरापतजोत निवासी राजेश लोधी (26) पुत्र राम बृक्ष की गुरुवार रात पत्नी मनीषा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। शुक्रवार दिन में भी दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसे आसपास के लोगों ने शांत कराया। शाम करीब छह बजे के बाद राजेश का शव घर की धरन से साड़ी के फंदे से लटका मिला। उसका चार वर्ष का एक बेटा है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़ा भाई सुनील और दूसरा भाई अनिल मुंबई में रहते हैं, जबकि छोटा भाई दिनेश एक मामले में जेल में बंद है।घटना के बाद...