सिद्धार्थ, सितम्बर 29 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। खेसरहा साइबर पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड से निकाली गई 14999 रुपये की पूरी धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी है। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि रितेश कुमार उपाध्याय पुत्र महेंद्र कुमार उपाध्याय निवासी निहठा थाना खेसरहा ने शिकात दर्ज कराई थी कि उनके खाता से 14999 रुपया का फ्रॉड हो गया है। थाना साइबर सेल टीम ने बैंक के समन्वय कर आवेदक रितेश कुमार उपाध्याय के खाता में पूरी धनराशि वापस करा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...