सिद्धार्थ, सितम्बर 13 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार। पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव निवासी सूर्यबली (55) की शनिवार को सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सूर्यबली शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के सिवान में जानवरों के लिए घास काटने गए थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। वह किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल बांसी ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शाम करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...