सिद्धार्थ, नवम्बर 16 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जनपद के 54 एडिशनल पीएचसी पर सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दिनभर में 1782 लोगों ने परामर्श लिया। इसमें मौसमी बीमारी सर्दी, बुखार, हरारत आदि के मरीज शामिल रहे। जिन्हें चिकित्सकों ने परामर्श देते हुए बचाव की सलाह दी। सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने भी कई केंद्रों का औचक निरीक्षण कर हकीकत को देखा। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई का निर्देश दिया। सीएमओ ने लोटन ब्लॉक क्षेत्र के सिकरी बखरिया, नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी महदेवा बाजार व शिवपति नगर में लगे मेले का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1083 मरीजों को मिला उपचार और सलाह निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका चेक की। साफ- सफाई देखा। कई जगह गंदगी मिलने पर ...