सिद्धार्थ, अक्टूबर 24 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें लखपति दीदी बनाने के सरकारी दावों के बीच स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक परेशानियों का मुद्दा शुक्रवार को बांसी विधानसभा में उठा। कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी ने माधव पार्क में समूह की महिलाओं के साथ धरना-प्रदर्शन कर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के दावे किए जा रहे हैं वह महिलाएं कर्ज, ब्याज और रोजगार की अनिश्चितता से जूझ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार बांसी ने ज्ञापन प्राप्त किया।

बीसी सखियों के ऋण और आय का मुद्दा बीसी सखियों की स्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को बीसी सखी बनाकर गांवों में बैं...