Siddhart Nagar News: सपाइयों ने मनाया बेरोजगारी दिवस, भाजपा को कोसा
सिद्धार्थ, सितम्बर 18 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। शहर के सिद्धार्थ तिराहा पर सपाइयों ने गुरुवार शाम को बेरोजगारी दिवस मनाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बादा किया था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। रोजगार न मिलने से युवा कुंठा का शिकार हो रहे हैं। अगर कहीं नौकरी के लिए आवेदन लिए भी जाते हैं तो परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाता है। युवा केंद्र सरकार की गलत नीतियों से तंग आ चुके हैं। प्रदेश से लेकर केंद्र तक की भाजपा सरकार को इस बार उखाड़ फेंकेंगे। इस दौरान चंद्रहांस यादव, खुर्शीद अहमद खान, विजय चौधरी, शुभांगी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.