सिद्धार्थ, अगस्त 14 -- Siddhart Nagar News: जोगिया। जोगिया क्षेत्र के लखनापार गांव के टोला बड़हरा में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क टूटने के साथ करीब 500 मीटर तक जलभराव और कीचड़ फैला हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क और नाली निर्माण की समस्या का समाधान नहीं कराया गया। लखनापार गांव के बीच से टोला बड़हरा को जोड़ने वाले इस मार्ग पर नाली का निर्माण नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही पसरा रहता है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे भी बन गए हैं। इससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी रास्ते पर पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी है। प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र आने-जाने वाले छोटे बच्चों को भी गंदे पानी औ...