सिद्धार्थ, अगस्त 27 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। क्षेत्र के गोशाला चौराहे के पास सड़क के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा करकट, गंदगी आदि सड़क के किनारे पड़ा है। इससे राहगीरों को आवागमन के समय उठ रही बदबू से परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना प्रबल हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से सड़क के किनारे से गंदगी हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...