Siddhart Nagar News: सड़क किनारे अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चौराहा से पहले एक धर्म कांटा के सामने शुक्रवार दोपहर एक मालवाहक ट्रक सड़क किनारे खड़ा करते समय पटरी धंसने से अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। ट्रक सीमेंट मेटेरियल लेकर नेपाल जा रहा था। घटना देख कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रहा ट्रक के चपेट में कोई नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक सड़क के किनारे पटरी का सही अनुमान नहीं लगा सका इससे संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में कोई जनहानि या गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.