Siddhart Nagar News: सड़कों पर छुट्टा पशुओं के घूमने से दुर्घटना की आशंका
सिद्धार्थ, जुलाई 24 -- Siddhart Nagar News: जोगिया। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के कुछ आबादी नेशनल हाईवे पर बसी है। इसी मुख्य मार्ग जोगिया-उदयपुर चौराहे व आसपास के गांवों में छुट्टा पशुओं को आतंक बना है। यह सब दिनभर सड़कों पर विचरण कर रहे हैं। कई पशुओं के कानों में सरकारी टैग लगा होने के बावजूद वह खुलेआम सड़कों व खेतों में घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे एक ओर किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर बाइक व चार पहिया वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी है। क्षेत्र के रवि यादव, शिवधनी यादव, ओम प्रकाश प्रजापति, प्रभात मौर्य ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.