सिद्धार्थ, सितम्बर 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर विवेकानंद नगर (भीमापार) में चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास आचार्य संतोष शुक्ल ने श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का रसपान कराया। मुख्य रूप से राजा परीक्षित के जन्म, शुकदेव के आगमन, ईश स्तुति तथा ध्रुव चरित्र आदि प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कथा व्यास आचार्य संतोष शुक्ल ने भगवान की भक्ति और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से मनुष्य जीवन को सार्थक बना सकता है। कथा के दौरान भगवान की लीलाओं और भक्तों के चरित्रों का मार्मिक वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान कथा स्थल पर प्रस्तुत किए गए सुमधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजनों पर श्रोता भक्ति सागर में गोता लगात...