सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एएसपी प्रशांत कुमार व एसडीएम विवेकानंद मिश्र की मौजूदगी में किया गया। यहां आए 19 मामलों में से मौके पर महज दो का निस्तारण किया गया। बाकी फरियादियों को सिर्फ निराशा हाथ लगी।संपूर्ण समाधान दिवस में आए 19 मामलों में राजस्व के 10, पुलिस एक, विकास का एक, अन्य का सात रहा। इसमें महज दो मामले मौके पर निस्तारित मौके किए गए। इस दौरान तहसीलदार राघवेन्द्र पाण्डेय, बीडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, सीडीपीओ अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। इटवा तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम संदीप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- Balia News: भूमि विवाद के मामले अधिक, ...