सिद्धार्थ, सितम्बर 4 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी शुक्रवार को जिलेभर में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उत्साह का माहौल है। मंदिरों, घरों और पूजा पंडालों में कान्हा के दरबार सजकर तैयार हो गए हैं। कहीं बाल गोपाल का झूला सजाया गया है तो कहीं आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर शुरू ہوگا। यह भी पढ़ें- Agra News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घर-घर जन्मेंगे कन्हाई, सजेगा नंद का दरबारजन्माष्टमी की तैयारियाँ जन्माष्टमी को लेकर पिछले कई दिनों से बाजारों में रौनक बनी हुई है। पूजा पंडालों और झांकियों को सजाने के लिए आयोजकों ने रंग-बिरंगी झालर, फूल-माला, पर्दे, कृत्...