Siddhart Nagar News: श्रावणी उपाकर्म में गूंजे वैदिक मंत्र
सिद्धार्थ, अगस्त 28 -- Siddhart Nagar News: बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। बिस्कोहर कस्बे के शिवचरन पोखरा स्थित श्रीराम जानकी दुर्गा धाम मंदिर में गुरुवार को श्रावणी पर्व उपाकर्म पारंपरिक श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। काशी से आए आचार्य अवधेश शुक्ल के निर्देशन में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दशविधि स्नान किया। इसके बाद देव, ऋषि एवं पितृ तर्पण की विधि पूरी कर नया यज्ञोपवीत धारण किया गया। अनुष्ठान के दौरान अरुन्धती सहित सप्त ऋषियों का विधिवत पूजन किया गया। आचार्य अवधेश शुक्ल ने उपाकर्म के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सनातन परंपराओं के संरक्षण और उनके विधिपूर्वक निर्वहन की आवश्यकता बताई। यह भी पढ़ें- मां दुर्गा का जन्मोत्सव पर कल विविध कार्यक्रम इस अवसर पर आचार्य दयानन्द शुक्ल, सुधीर तिवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.