सिद्धार्थ, सितम्बर 19 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के भड़रिया स्थित श्रीसिद्धेश्वरी देवी शक्तिपीठ मंदिर परिसर में चल रहे गणेश पूजा समारोह के दौरान गुरुवार की रात नवयुवक रामलीला श्रवण कुमार की लीला का मंचन किया गया। जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मंचन में कलाकारों द्वारा दिखाया गया कि श्रवण कुमार द्वारा नेत्रहीन माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थ यात्रा कराने और उनकी सेवा के लिए किए गए त्याग को दर्शाया गया। जंगल में पानी लेने गए श्रवण कुमार को राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण लगने और इसके बाद माता-पिता के विलाप का मार्मिक प्रसंग देखकर दर्शक भावुक हो उठे। कलाकारों द्वारा लीला के माध्यम से माता-पिता की सेवा और आज्ञापालन का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: धर्म की स्थापना के लिए हुआ प्रभु ...