सिद्धार्थ, सितम्बर 17 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम जिले के शोहरतगढ़ व बढ़नी कस्बे में अत्याधुनिक बस स्टेशन के लिए भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इन दोनों जगहों पर बस स्टेशन बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही नेपाल के नागरिकों को भी सुविधा होगी। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की पहल पर क्षेत्र के लोगों को यह बड़ी सौगात मिली है। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक साथ दो जगहों शोहरतगढ़ और बढ़नी में अत्याधुनिक बस स्टेशन बनने का रास्ता साफ हो गया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि कैबिनेट ने शोहरतगढ़ व बढ़नी में अत्याधुनिक बस स्टेशन निर्माण के लिए आवश्यक भूमि को परिवहन विभाग के पक्ष में नि:शुल्क हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस निर्णय के साथ ही दोनों स्थानों पर बहुप्रतीक...