सिद्धार्थ, अक्टूबर 23 -- Siddhart Nagar News: बयारा। भवानीगंज थाना क्षेत्र के अहिराडीहा में मिशन शक्ति शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें महिलाओं व बालिकाओं को गुड-टच/बैड-टच, यातायात सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक रामसेवक ने कहा कि सरकार महिलाओं सुरक्षा स्वावलंबन व सम्मान को लेकर गंभीर है। बालिकाओं को उनके अधिकार, आत्मरक्षा तकनीक और विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। महिला कांस्टेबल किरन यादव ने साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और शिकायत के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट व साइबर क्राइम संबंधी अपराध, यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सुरक्षा और साइबर ठगी के खिलाफ किया जागरूक इस दौरान अंबुजेश निषाद, सत्य प्रकाश य...