सिद्धार्थ, अगस्त 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर सुऑक्टा अध्यक्ष डॉ. शशिकांत राव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रो. शक्ति जायसवाल को अध्यक्ष, डॉ. आकांक्षी मिश्रा को उपाध्यक्ष, डॉ. नवीन सोनी को महामंत्री, मो. नसरुल मुस्तफा खान को संयुक्त मंत्री एवं मीडिया प्रभारी, गिरिजेश चन्द्र मिश्र को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. राघवेंद्र सिंह को सुऑक्टा प्रतिनिधि चुना।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव, प्रो. भारत भूषण द्विवेदी, प्रो. सतीश द्विवेदी, डॉ. रत्नाकर पांडेय, डॉ. दीपक देव तिवारी, विनोद कुमार वर्मा, अजय धर द्व...