सिद्धार्थ, नवम्बर 22 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा तहसील सभागार में शनिवार को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी डॉ.अभिषेक महाजन की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे 63 फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। हालांकि मौके पर महज सात शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष 56 मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए तीन दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।समाधान दिवस में पहुंचे डीएम ने सबसे पहले पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों की ओर से लगाई गई आख्या को देखा। इसके बाद जरूरी कार्रवाई के लिए तत्काल जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर जांच कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: समाधान द...