सिद्धार्थ, सितम्बर 20 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को तहसीलों में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। सदर तहसील में जिलाधिकारी ने जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों की स्थिति पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। वहीं, जिले की अन्य तहसीलों में सीडीओ, एडीएम और एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: 22 शिकायतों में 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण समाधान दिवस के दौरान निर्देश तहसील नौगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो र...