सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक वह आठ माह की गर्भवती है। सोमवार को कोर्ट मैरेज की बात करने पर युवक और उसके परिजनों ने उसके और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना के बाद युवती परिजनों के साथ इटवा थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि गांव का युवक करीब एक साल से उसे शादी का भरोसा देता रहा। शादी का आश्वासन देकर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार इससे वह गर्भवती हो गई। उसने बताया कि करीब दो माह पहले उसने युवक से कोर्ट ...