Siddhart Nagar News: शांति से निकलेगा मिलाद का जुलूस, मांगा सहयोग
सिद्धार्थ, अगस्त 21 -- Siddhart Nagar News: इटवा। ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर गुरुवार को इटवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम संदीप कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में 26 अगस्त को प्रस्तावित शांति जुलूस और पर्व को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें। थाना प्रभारी संजय मिश्रा, कमरूज्जमा, खान रजा, अब्दुल रहमान, बब्बू खान, रिजवान अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद उस्मान अलीमी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- Lucknow News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.