Siddhart Nagar News: शांति व्यवस्था में दो युवकों पर पुलिस ने की कार्रवाई
सिद्धार्थ, जुलाई 31 -- Siddhart Nagar News: डिड़ई। शिवनगर डिड़ई थाना पुलिस ने गुरुवार को दो युवकों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगल सिंह निवासी ग्राम चौबेपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी (वर्तमान पता बहादुरपुर, थाना रुधौली, जनपद बस्ती) तथा सत्यम पांडेय, निवासी वार्ड नंबर-सात शांतिनगर, थाना रुधौली, जनपद बस्ती को बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.