सिद्धार्थ, अगस्त 13 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बगुलहवा गांव में मंगलवार की रात शहजादा मोहम्मद अशरफुल जिलानी उर्फ शमीम अंजुम की अध्यक्षता में श्रद्धा के साथ आठवां उर्स-ए-अंजुमुलउलमा मनाया गया। हजरत मौलाना सैयद अहमद अंजुम उस्मानी की पुण्य स्मृति में अंजुमन-ए-नूर एवं अंजुमन-ए-उलमा हिंद (बगुलहवा, शोहरतगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समागम में चिश्ती कादिरी सिलसिले से जुड़े प्रमुख उलमा-ए-किराम शामिल हुए। रात में ईशा की नमाज के बाद मजार पर चादर चढ़ाया गया और फातिहा पढ़ने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मीलाद शरीफ में नात-ए-रसूल से लोग झूम उठे। क़ई उलेमाओं ने खिताब कर मुसलमानों को कुरआन व सुन्नत, दीन व इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने की बात कही। उर्स के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए...