सिद्धार्थ, अगस्त 5 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के दो बड़े पोखरों के बेशकीमती जमीनों पर लगातार कब्जा व कब्जा की कोशिश हो रही है। सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। लेकिन अब भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कमान संभाल ली है। उन्होंने डीएम को पत्र भेज कर इन दोनों पोखरों की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है。 यह भी पढ़ें- Hamirpur News: आंबेडकर पार्क से कब्जा हटाने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापनअवैध कब्जे की जानकारी जिलाध्यक्ष ने डीएम को दिए पत्र में लिखा है कि शहर के सिविल लाइंस में शास्त्री नगर वार्ड में पीएनबी के सामने के पोखरे पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है और कुछ भीटा पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। इसी तरह शहर के ही बेलैहिया दुर्गा मंदिर के पास के पोखरे पर भी अवैध कब्जा है। उन्होंने डीए...