सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- Siddhart Nagar News: लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन कोतवाली क्षेत्र के केनवनिया में मंगलवार को एक 60 वर्षीय वृद्ध की शराब पीने के बाद जहरीला पदार्थ खाने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। माधव (60) पुत्र झगरु ने शराब पीने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया इससे उसकी हालत गभीर हो गई। उसे सीएचसी लोटन उपचार के लिए लाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने ज्यादा शराब पी ली थी। जब शराब का नशा कम हुआ तो उसने परिजनों को जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी।जानकारी होते ही उसका बेटा बलिराम सीएचसी लोटन उपचार के लिए ला रहा था कि रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन के अनुसार माधव सुबह लगभग आठ बजे शराब पीने ठोठरी की तरफ गया था। शराब पीने के बाद वह जहरीला पदार्थ भी निगल लिया। किसी तरह लड़खड़ाते हुए ...