सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: जोगिया। जोगिया कस्बे के एक देशी शराब की दुकान पर रविवार की शाम क्षेत्र के नगरा गांव निवासी रामचंद्र(40) पुत्र परशुराम बेसुध अवस्था में मिला। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जोगिया पुलिस उसे सीएचसी जोगिया ले गई जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि परिजन शव लेकर घर चले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...