सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चयन/ट्रायल प्रतियोगिता अंडर -14 आयु वर्ग बालिका के दूसरे दिन मंगलवार को शतरंज प्रतियोगिता में सुमन नौगढ़ विजेता व शोभा उस्का बाजार उप विजेता रहीं। 100 मीटर दौड़ में रागनी शोहरतगढ़ प्रथम, काजल उस्का बाजार द्वितीय व रागनी जोगिया तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर की स्पर्धा में रागिनी शोहरतगढ़ प्रथम, सरिता यादव मिठवल द्वितीय,अर्चना इटवा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में जूही बढ़नी प्रथम, बबिता जोगिया द्वितीय व सरोज शोहरतगढ़ तीसरे स्थान पर रहीं । खो-खो में शोहरतगढ़ विजेता व बढ़नी उपविजेता रही। हैंडबॉल प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ की टीम का चयन मंडल में प्रतिभाग करने के लिए हुआ। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar N...