सिद्धार्थ, अक्टूबर 25 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। भारतीय सर्वजन हित पार्टी की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय सिद्धार्थनगर पर हुई। इसमें 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि पार्टी के विचारों को ब्लॉक, तहसील और ग्राम स्तर तक जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने और किसानों, बेरोजगारों सहित सर्वजन के हितों की आवाज उठाने पर सहमति बनी। बैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय उर्फ फरसा बाबा, शक्ति दत्त दुबे, राजेश्वर, वीरेन्द्र उपाध्याय, अजय मिश्रा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: बूथ स्तर पर भाजपा को करें मजबूत: पुंडीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...